AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026: Apply Online After NEET UG Result for 220 Expected Seats, Check Eligibility, Age Limit, Selection Process, Fee, Interview, Medical Test & Full Apply Process

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 अगर आप भी एक महिला उम्मीदवार हैं और NEET 2026 के बाद नर्सिंग में अपना करियर बनाकर सैन्य नर्सिंग सेवा (Military Nursing Service) में अफसर बनना चाहती हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर आ गई है। Armed Forces Medical Services (AFMS) ने 25 मई 2026 को एक शार्ट नोटिस जारी किया है। जिसमें चार वर्षीय B.Sc. (Nursing) course 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द शुरू करने की घोषणा की है।

आपको बता दें कि यह कोर्स सिर्फ अविवाहित/तलाकशुदा/कानूनी रूप से अलग रह रही/विधवा महिला उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने NEET (UG) 2026 की परीक्षा पास की हो और इंडियन आर्मी में जाना चाहती हैं। इस Nursing course के बाद उम्मीदवारों को सैन्य नर्सिंग सेवा में Permanent/Short Service Commission के अनुसार पोस्टिंग दी जाएगी। जो भी इच्छुक और योग्य उम्मीदवार हैं, वे NEET Exam 2026 के रिजल्ट के बाद आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगी। आवेदन की तिथियाँ फुल नोटिफिकेशन के साथ जल्द ही जारी होगी।

इस लेख में हम आपको AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 की पूरी जानकारी देंगे। जैसे महत्वपूर्ण तिथियाँ, कुल सीटें, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, चयन प्रक्रिया और ऑनलाइन आवेदन का तरीका आदि। इसलिए इस लेख को अंत तक पूरा जरूर पढ़ें।

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026: Overview

ParticularsDetails
Conducting BodyArmed Forces Medical Services (AFMS)
Course NameB.Sc. (Nursing) – 4 Years
Total Seats220 (Expected)
GenderOnly Female Candidates
Application ModeOnline
Application StartAfter NEET UG 2026 Result
Who Can ApplyAll Over India (Indian Citizens)
Selection ProcessNEET UG Score, CBT, Psychological Assessment, Interview, Medical Examination
Official Websitewww.joinindianarmy.nic.in

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026: Notification Details

अगर आप भी Armed Forces Medical Services (AFMS) के नर्सिंग कॉलेज में दाखिला लेना चाहती हैं और इस एडमिशन की पूरी जानकारी लेना चाहती हैं, तो आपका हमारे इस लेख में स्वागत है। आपको बता दें कि AFMS ने 25 मई 2026 को एक शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी करके B.Sc. (Nursing) course 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी है। इसमें बताया है कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जल्द ही NEET UG 2026 के रिजल्ट आने के बाद ही शुरू होगा।

नोटिफिकेशन के अनुसार इस कोर्स में दाखिला पूरी तरह से NEET (UG) 2026 के स्कोर और Computer-Based Test (CBT) के आधार पर होगा। जो भी उम्मीदवार सेलेक्ट होंगे, उनका B.Sc. (Nursing) course चलेगा उसके बाद सैन्य नर्सिंग सेवा में अधिकारी के रूप में Permanent या अल्पकालीन कमीशन दिया जाएगा। पूरी चयन प्रक्रिया, पात्रता और आवेदन की जानकारी के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

Short Notice image of AFMS B.Sc Nursing Admission 2026

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 : Important Dates (Expected)

EventsDates
Short Notice Release Date25 May 2026
Full Notificaiton Release DateJune 2026
Online Application Start DateAfter NEET (UG) 2026 Result Declaration
Last Date to ApplyTo be notified soon
CBT / Interview DateTo be notified after application

नोट: ऊपर दी गई तिथियां संभावित है, इसे फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 : Vacancy Details

Post NameTotal Seats (Expected)
B.Sc. (Nursing) Course 2026220

नोट: सीटों की संख्या पिछली भर्तियों के अनुसार एक्सपेक्टेड लिखी हैं। फुल नोटिफिकेशन जारी होने के बाद अपडेट कर दिया जाएगा।

AFMS B.Sc Nursing Admission 2026: Application Fee

CategoryFee Amount
General / OBC / EWS / Other Categories₹200/-
SC / STNil (No Fee)
Payment ModeOnline Only

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 : Eligibility Criteria

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को नीचे दी गई पात्रता शर्तों को ध्यान से जांच लेना चाहिए:

  • केवल महिला उम्मीदवार आवेदन कर सकती हैं।
  • उम्मीदवार अविवाहित / तलाकशुदा / कानूनी रूप से अलग रह रही / विधवा (बिना किसी बंधन के) होनी चाहिए।
  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • उम्मीदवार को NEET (UG) 2026 परीक्षा में शामिल होना एवं योग्य होना अनिवार्य है।
  • मेडिकल फिटनेस AFMS के निर्धारित मानकों के अनुसार जांची जाएगी।

Educational Qualification

Qualification CriteriaDetails
Minimum QualificationPassed 10+2 (12 Years Schooling) or equivalent examination in the first attempt only
Required SubjectsPhysics, Chemistry, Biology (Botany & Zoology) and English
Minimum MarksMinimum 50% aggregate marks
Recognized BoardExamination must be passed from a Statutory / Recognized Board or University

Age Limit (as on 2026)

CriteriaDetails
Date of Birth Range01 अक्टूबर 2001 से 30 सितंबर 2009 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच जन्मी हों।

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026: Selection Process

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा। सभी चरणों में सफल होना जरूरी होगा।

  1. NEET (UG) 2026 स्कोर के आधार पर मेरिट/शॉर्टलिस्टिंग: सबसे पहले उम्मीदवारों को NEET (UG) 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  2. कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Computer Based Test (CBT) देना होगा। यह परीक्षा General Intelligence और General English Subject पर होगी। CBT कुल 80 अंकों की होगी।
  3. मनोवैज्ञानिक मूल्यांकन (Psychological Assessment): CBT के बाद उम्मीदवारों का Psychological Assessment किया जाएगा, जिसमें उनकी मानसिक क्षमता और व्यवहार का Test होगा।
  4. साक्षात्कार (Interview): इसके बाद चयन बोर्ड द्वारा उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया जाएगा।
  5. चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination): इंटरव्यू में सफल उम्मीदवारों की मेडिकल जांच की जाएगी। मेडिकल फिटनेस AFMS के निर्धारित नियमों के अनुसार जांची जाएगी।
  6. अंतिम चयन: NEET (UG) 2026 के स्कोर, CBT और साक्षात्कार में प्राप्त कुल अंकों के आधार पर अंतिम मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी और मेडिकल रूप से फिट उम्मीदवारों को ही प्रवेश दिया जाएगा।

How to Apply Online for AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 ?

AFMS B.Sc Nursing Admission Apply Online 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया NEET UG 2026 के परिणाम घोषित होने के बाद ही शुरू होगी। इसके लिए आपको केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

  • सबसे पहले इंडियन आर्मी की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
homepage of joinindianarmy website for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026
  • वेबसाइट पर “AFMS B.Sc Nursing Admission 2026” या “Officer Entry Apply/Login” के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगर आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो लॉगिन करें। नहीं तो ‘Registration’ पर क्लिक करें। रजिस्ट्रेशन के लिए आधार नंबर और मैट्रिक सर्टिफिकेट की जानकारी अनिवार्य है।
Register and login option for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026
  • फिर continue पर क्लिक करें, नए पेज पर Instruction को पढ़ कर Continue पर क्लिक करें।
rule for registration for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026
  • आधार नंबर, मैट्रिक सर्टिफिकेट के साथ रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए आपका DigiLocker पर अकाउंट होना चाहिए।
need digiloker account and regisatration form for AFMS B.Sc Nursing Admission 2026
  • रजिस्ट्रेशन के बाद आपको ‘Username’ और Password मिलगा।
  • अब ऑनलाइन आवेदन फॉर्म में अपनी सभी व्यक्तिगत, शैक्षणिक और NEET UG 2026 से संबंधित जानकारी ध्यानपूर्वक भरें।
  • मांगे गए सभी आवश्यक दस्तावेजों (फोटो, हस्ताक्षर, प्रमाण पत्र आदि) की स्कैन कॉपी निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  • अब अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क का ऑनलाइन भुगतान करें। SC/ST उम्मीदवारों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।
  • सारी जानकारी और दस्तावेजों को एक बार अच्छी तरह चेक करने के बाद फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट अवश्य सुरक्षित रख लें।
Important Click

क्विक लिंक्स

Direct ApplyClick Here
Official WebsiteClick Here
Short Notice Download LinkDownload Now
Direct Link To Download Full NotificationDownload Now
Gov Info 247 Official Website LinkVisit Now
Join Our Telegram ChannelJoin Now