
बिहार सरकार
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
1. बिहार भूमि (Bihar Bhumi) द्वारा दी जानेवाली सेवाएँ :
1. ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें 2. दाखिल ख़ारिज आवेदन स्थिति देखें 3. आम सूचना 4. ऑनलाइन एल० पी० सी० आवेदन करें 5. एल० पी० सी० आवेदन स्थिति देखें 6. भू-लगान 7. जमाबंदी पंजी देखें 8. जमाबंदी पंजी देखें (भारत की सभी 22 भाषाओं में ) 9. भू- मानचित्र 10. भू- अभिलेख पोर्टल 11. ई-मापी पोर्टल 12. परिमार्जन प्लस पोर्टल 13. परिमार्जन प्लस आवेदन की स्थिति 14. दाखिल ख़ारिज (म्युटेशन) डिफेक्ट चेक स्टेटस 15. दाखिल ख़ारिज (म्युटेशन) आवेदन लिस्ट (Reverted by CO) 16. परिमार्जन आवेदन लिस्ट (Reverted by CO)
2. BiharBhumi : अपना खाता RoR देखें
1. सबसे पहले आपको अपना खाता देखने के लिए Bihar Land RoR(राजश्व एवं भूमि सुधार बिभाग) पर आ जाना है |
2. यहाँ पर आने के बाद आपको पूरे बिहार(Bihar) का Map दिखेगा आपको अपने जिला(District) के ऊपर क्लिक करना है |

3. अब आपको अपने अंचल(Circle) के ऊपर क्लिक करना है | 4. मौजा(Mouja) के नाम का चयन करें |
5. अब आपलोगों को चार विकल्प जैसे कि मौजा के समस्त खातों को नामानुसार,मौजा के समस्त खातों को खेसरा संख्या के अनुसार,खाता संख्या के अनुसार,खेसरा संख्या के अनुसार,खाताधारी के नाम के अनुसार में से कोई एक विकल्प का चयन करते हुए अपने खाते की विवरण को देख सकते है |
3. BiharBhumi – जमाबंदी पंजी देखें
1. सबसे पहले आपको Bihar Bhumi पर आना होगा | 2. यहाँ आने के बाद आपको जमाबंदी पंजी देखें वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है | 3. अब आपको अपना जिला(District) का चयन करना है | 4. अपने ब्लॉक अर्थात अंचल(Circle) का चयन करें | 5. अंचल का चयन करने के बाद आपको Proceed बटन पर क्लिक करना है उसके बाद ही आप अगले ऑप्शन को Choose कर सकते हैं | 6. अपने हल्का का चयन करें | 7. अपने मौजा का चयन करें | 8. मौजा चयन के उपरांत आप कुल सात तरीके से अपने जमाबंदी पंजी को देख सकते है जिसमें भाग वर्तमान और पृष्ठ संख्या,रैयत का नाम से,खाता नंबर से,खेसरा नंबर से,जमाबंदी नंबर से,कंप्यूटरीकृत जमाबन्दी संख्या से,समस्त पंजी-२ को नाम के अनुसार से खोज सकते हैं | 9. किसी एक चयन करते हुए भरने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करना है जिसके तुरंत बाद आपको वो जमाबंदी पंजी दिख जायेगा |
जन शिकायत पोर्टल







































